Editor

एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, पहड़िया मंडी बना मतगणना स्थल, सपा-बीजेपी-निर्दल प्रत्याशी आमने-सामने

Hamari sevaye

बनारस में खंड स्नातक / खंड शिक्षक MLC चुनाव-2026 को लेकर मतगणना शुरू हो गई है। वाराणसी के पहड़िया मंडी में मतगणना स्थल बनाया गया है। प्रशासन ने पहड़िया मंडी परिसर को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया है। मतगणना स्थल के तीनों गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात है। अंदर जाने वालों की सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मतगणना स्थल पर सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और निर्दल एमएलसी प्रत्याशियों के एजेंट और समर्थक डटे हुए हैं। मतपेटियां खुलने के साथ ही समर्थकों में उत्सुकता बढ़ गई है। मतगणना को देखते हुए वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने कल ही एडवाइजरी जारी की थी। संदहा, आशापुर, पांडेयपुर, पुलिस लाइन चौराहे से पहड़िया मंडी की ओर जाने वाले वाहनों को रिंग रोड की तरफ डायवर्ट किया गया है।जिला प्रशासन के मुताबिक मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment