Editor

उन्नाव में पल्स पोलियो जागरूकता रैली को डीएम और एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Hamari sevaye

22 से 27 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, कोई भी बच्चा दवा से न छूटे – डीएम

VK Finance

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बताया कि जनपद में 22 नवंबर से 27 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाएं और निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करें।

जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment