
मिर्जापुर। बेटी की शादी के लिए पिता ने अपनी जमा-पूंजी लगा दी, यहां तक कि खेत भी गिरवी रख दिया, लेकिन बारात आने से महज चार दिन पहले दूल्हे के लापता होने की सूचना ने पूरे परिवार को संकट में डाल दिया। मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरी पाठक गांव का है।

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार बिंद की पुत्री आरती देवी की शादी प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के खपरखोचवा निवासी लालचंद बिंद के पुत्र लवकुश से तय हुई थी। 22 नवंबर 2026 को बारात आनी थी। लड़की पक्ष का आरोप है कि तिलक में दो लाख रुपये देने के बावजूद शादी से ठीक पहले लड़के पक्ष ने उन्हें मुसीबत में छोड़ दिया।
पीड़ित पिता के मुताबिक, 18 नवंबर को लड़के के पिता ने पहले शादी की तैयारियां चलने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद फोन कर बेटे के लापता होने की सूचना दे दी The Voice India
Bureau Chief: Abhishek Singh
7459017011 Reporter vikas kesarwani 7395008482
Instagram: @thevoiceindia_news
YouTube: @thevoiceindialive