

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर डीएम और एसएसपी अलर्ट, चंद्रिका देवी मंदिर व बक्सर घाट का किया निरीक्षण

उन्नाव। आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार, 21 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना बारासगवर क्षेत्र स्थित चंद्रिका देवी मंदिर और बक्सर घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए।
डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं, ताकि कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो