Editor

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत में दो यात्रियों की मौत, 14 घायल

Hamari sevaye

खागा बाईपास पर ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, आठ घायलों की हालत गंभीर; कानपुर से वाराणसी जा रही थी बस

VK Finance

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार तड़के नेशनल हाईवे-2 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस कानपुर से वाराणसी जा रही थी। रविवार भोर पहर खागा बाईपास के पास ओवरटेक करने के दौरान बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घायल हो गए और कुछ बस में फंस गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चलाया राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही खागा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस के जरिए घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर ओवरटेक के दौरान बस और ट्रक की टक्कर होना हादसे की वजह बताया जा रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment