Editor

अपनी गोदभराई से लौट रही युवती को ट्रक ने कुचला

अपनी गोदभराई से लौट रही युवती को ट्रक ने कुचला

VK Finance

परिवार में मची चीख पुकार, खुशियां मातम में बदलीं

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। रिश्ता तय होने के बाद अपनी गोदभराई के बाद भतीजे के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में हादसा हो गया।
बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर में ममता (20) की गोदभराई का कार्यक्रम था। वह मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के नगला सिंघी थाना क्षेत्र के घड़ीथानी गांव की रहने वाली थी। गोदभराई के कार्यक्रम के बाद अपनी दीदी के लड़के दीपू के साथ बाइक पर वापस घर लौट रही थी।
फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर मल्लापुरा गांव के मोड़ के सामने पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गिर गए। ममता की हालत नाजुक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment