Editor

उन्नाव में खेत के बैग से मिली जिंदा नवजात बच्ची, रोने की आवाज सुनकर महिला ने बचाई जान

Hamari sevaye

VK Finance

उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सफियापुर गांव में खेत में पड़े एक बैग के अंदर नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत से रोने की आवाज सुनकर वहां पहुंची एक महिला ने बैग खोला तो उसके अंदर एक जिंदा नवजात बच्ची मिली।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर तत्काल इलाज के लिए सीएचसी सफीपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर चिकित्सा के लिए नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस बच्ची को खेत में छोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्र के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

यह घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सफियापुर गांव की है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment