Editor

बरेका कर्मचारी की सुपुत्री आराध्या पाण्डेय ने राज्य स्तरीय कथक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया

Hamari sevaye

VK Finance

वाराणसी– बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी के कार्मिक विभाग में मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक के पद पर कार्यरत श्री चन्दन पाण्डेय और श्रीमती अनीता पाण्डेय की सुपुत्री आराध्या पाण्डेय ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बरेका और वाराणसी का नाम रोशन किया है।

आराध्या पाण्डेय (आयु 9 वर्ष), जो सनबीम स्कूल, इंदिरा नगर में कक्षा 3 की छात्रा हैं, ने 20 दिसंबर 2024 को वाल्मीकि रंगशाला, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की राज्य स्तरीय कथक नृत्य प्रतियोगिता के “बाल वर्ग” (उम्र 8 से 14 वर्ष) में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगनाएं, पद्मश्री नलिनी-कमलिनी ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से प्रत्येक अपने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रदर्शन के लिए चयनित हुए थे।

आराध्या ने पहले वाराणसी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया और उसके बाद लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।

यह उपलब्धि न केवल आराध्या की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि यह वाराणसी और बरेका के लिए गर्व का क्षण भी है। उनकी इस सफलता पर बनारस रेल इंजन कारखाना परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment