Editor

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

Hamari sevaye

फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में राधानगर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

VK Finance

पुलिस के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर निवासी गौरव सिंह पर राधानगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने करीब तीन महीने के दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी द्वारा उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी लिए जाने का आरोप है।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो 25 जुलाई को उसे रेलवे लाइन के पास बुलाया गया। वहां आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की तहरीर पर राधानगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट: सूरज कुमार

खबर को शेयर करे

Leave a Comment