Editor

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Hamari sevaye

चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के ग्राम बगही कुम्भापुर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

VK Finance

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी महिला आईडी बनाकर लोगों से दोस्ती करता था और विभिन्न बहानों से उनसे पैसे मांगता था। वह दवा, मोबाइल सहायता तथा अन्य जरूरतों का हवाला देकर लोगों से छोटी-छोटी धनराशि अपने खातों में मंगवाता था और उनका निजी उपयोग करता था।

गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच में कई जीमेल और इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित होने के साक्ष्य मिले हैं। जांच के दौरान संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइलों के बीच संबंध भी स्थापित हुए, जिससे साइबर ठगी के तरीके का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करता था। मामले में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई बढ़ाई गई है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment