
उन्नाव। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के तहत बंद किए गए विद्यालयों को लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध दर्ज कराया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के गंजमुरादाबाद ब्लॉक अंतर्गत बेहटा मुजावर के रघुनीखेड़ा गांव स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय में सपा नेता एवं बांगरमऊ विधानसभा से पार्टी नेता आलोक त्रिपाठी पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की और उन्हें कॉपी, पेंसिल व चॉकलेट देकर सम्मानित किया। बच्चों को पढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय बंद होने के बाद गरीब और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए करीब दो किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चे नियमित रूप से इतनी दूर जाकर शिक्षा कैसे प्राप्त कर पाएंगे।
आलोक त्रिपाठी ने सरकार के विद्यालय बंद करने के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि शिक्षा की सुविधा बच्चों के घर के नजदीक होनी चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने मौके पर ही इस निर्णय के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रामपाल कुशवाहा, अनूप कश्यप, रामखेलावन पासी और ललता शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आलोक त्रिपाठी
बांगरमऊ विधानसभा, समाजवादी पार्टी, उन्नाव