

हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

उन्नाव में बार एसोसिएशन की वार्षिक कार्यकारिणी 2026-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में लखनऊ हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
न्यायमूर्ति ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभागार में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
नई कार्यकारिणी में रतींद्र सिंह अध्यक्ष, आनंद कुमार सिंह महामंत्री और शशि प्रभा कोषाध्यक्ष चुनी गई हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में महजबी बेगम और पंकज कुमार श्रीवास्तव ने शपथ ली।
इसके अलावा मनीष मिश्रा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित तिवारी संयुक्त मंत्री प्रशासन, सोनिया गुप्ता पुस्तकालय मंत्री और आलोक वर्मा संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद पर शामिल हुए।
कनिष्ठ सदस्य के रूप में अरुण कुमार, मो. वली अहमद, राजेश कुमार निषाद और सुरेंद्र कुमार ने भी पदभार संभाला।
🗳️ बार एसोसिएशन के चुनाव में 10 पदों के लिए कुल 43 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर रतींद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम किशोर पाल को हराकर जीत दर्ज की थी।
शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करने और बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
⚖️ नई टीम से अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य और बार-बेंच के मजबूत समन्वय की उम्मीद है।