

लोहता के लखीमपुर गांव में किया प्रदर्शन, माफी मांगने की मांग

लोहता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। लोहता के लखीमपुर गांव में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय राय का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अजय राय को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
पुतला दहन में भाजपा नेता विपिन पांडेय, आलोक पांडेय, भानू शंकर पटेल,जंगबहादुर पटेल, जर्मन पटेल, राज मिश्रा, विजय जायसवाल, मोनू मिश्रा, जगदीश पटेल, मनोज सिंह, धर्मराज पटेल, डॉ संतोष मौर्या, सेचु राजभर, आशा देवी, शीला देवी, चिंता देवी,समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन में महिलाएं भी मौजूद रहीं।