Editor

कोविड में माता-पिता खोने वाली अंजली को मिला 10 लाख का सहारा, डीएम ने सौंपा सहायता चेक

Hamari sevaye

उन्नाव। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाली अंजली के लिए सरकारी योजनाएं सहारा बन रही हैं। पीएम-केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने अंजली को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। सहायता मिलने से अंजली के भविष्य को लेकर आर्थिक सुरक्षा की उम्मीद बढ़ी है।

VK Finance

अंजली को सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ मिला है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत उसे पक्का आवास उपलब्ध कराया गया है। वहीं, आयुष्मान कार्ड के जरिए उसे पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिल रही है।

इसके अलावा आपदा विभाग की ओर से अंजली को 50 हजार रुपये तथा शिक्षा के लिए 20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार का उद्देश्य कोरोना महामारी में माता-पिता को खोने वाले बच्चों को आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

सहायता मिलने पर अंजली ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। उसने कहा कि सरकार से मिले सहयोग से उसे आगे बढ़ने का हौसला मिला है। अंजली ने आत्मनिर्भर बनने और मेहनत कर अपने भविष्य को संवारने का संकल्प लिया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment