
वाराणसी -पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध ड्रग तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में थाना रोहनिया पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 343/2025 धारा 8/21/25/29 NDPS एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) BNS की विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान CDR एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। विकास सिंह पुत्र स्व0 ताराचन्द्र, निवासी ए-9/61ए कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, वाराणसी, उम्र करीब 62 वर्ष। पुलिस के अनुसार अभियुक्त विकास सिंह ने शैली ट्रेडर्स, रांची के मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल को अपनी फर्म श्यामभवी फार्मा में काम करने का दो वर्ष का फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र यह जानते हुए जारी किया था कि वह व्यक्ति उसकी फर्म पर कभी कार्यरत नहीं रहा। इसी कूटरचित प्रमाणपत्र का प्रयोग कर शुभम जायसवाल शैली ट्रेडर्स, रांची का कम्पीटेंट पर्सन बनकर फेन्साडिल कफ सिरप की भारी मात्रा में अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर तस्करी कर धन अर्जन करता था। गिरफ्तारी दिनांक 04.10.2026 को समय 12:40 बजे कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर से की गई।
