Editor

भारत में 100% इथेनॉल फ्यूल को मिली मंजूरी, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

Hamari sevaye

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईंधन आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच भारत ने वैकल्पिक ईंधन को अपनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने अब फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक वाले वाहनों में 100% इथेनॉल यानी E100 के उपयोग को औपचारिक मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि E100 के कानूनी उपयोग से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं, जिससे देश में प्योर इथेनॉल फ्यूल का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

VK Finance

भारत पहले ही निर्धारित समय से पहले पेट्रोल में 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल कर चुका है। सरकार के अनुसार, इससे कच्चे तेल के आयात पर खर्च में भारी कमी आई है और देश को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है। इस सफलता से उत्साहित होकर सरकार अब 100% इथेनॉल आधारित परिवहन प्रणाली की ओर तेजी से बढ़ रही है।

नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री गडकरी ने कहा, “यह बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि कल रात 6 बजे मैंने 100% इथेनॉल के कानूनी उपयोग को मंजूरी देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर किए। कभी लोग इस विचार पर हंसते थे और इथेनॉल प्रोजेक्ट को रोकने के लिए नकारात्मक अभियान भी चलाए गए, लेकिन अब यह सपना हकीकत बनता दिखाई दे रहा है।”

इस नीति बदलाव के साथ ही देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां 100% इथेनॉल पर चलने वाले वाहनों को बाजार में उतारने की तैयारी में जुट गई हैं। हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय वैगनआर का फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट पेश किया, जिसका अनावरण श्री गडकरी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया। वहीं हीरो मोटोकॉर्प भी स्प्लेंडर और एचएफ डिलक्स जैसी इथेनॉल आधारित फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों की नई सीरीज लॉन्च कर चुकी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment