Editor

आज मलदहिया और सिगरा जाने से बचें

वाराणसी। सिगरा चौराहे पर सड़क धंसने के बाद यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश पांडेय ने लोगों से अपील की है कि क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन करना सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को मलदहिया, साजन तिराहा, सिगरा, रथयात्रा मार्ग की ओर जाने से लोग बचें। गंतव्य तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया जा सकता है। मलदहिया मरीमाई से सिगरा जाने वाले वाहनों को मलदहिया चौराहा से इंगलिशिया लाइन की तरफ डायवर्ट किया गया है। रथयात्रा चौराहे से सिगरा की तरफ जाने वाले वाहनों को रथयात्रा चौराहे से आकाशवाणी की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment