Editor

दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 18 कॉलेजों को 28 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराकर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी-डॉ नीलकंठ तिवारी

Hamari sevaye

दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र जिन इंटर कॉलेजो में सोलर लाइट नहीं है, वहां पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी अपने विधायक निधि से लगाए जाने की घोषणा की

VK Finance

सभी स्वीकृत मरम्मत एवं अन्य बुनियादी कार्य को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर इसी साल पूरा करायें-पूर्व मंत्री एवं विधायक*

सभी कॉलेजों का रंग रोगन समान रूप से एकसा कराए जाने पर दिया जाने, कहा-इससे इनकी पहचान भी सुनिश्चित होगी

   वाराणसी। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इंटर कॉलेजो को आधुनिक उपकरणों एवं संसाधनों से लैस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशानुसार इंटर कॉलेजो को सीएसआर फंड से धनराशि आवंटित कर कमियों को दूर कर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के जिन इंटर कॉलेजो में सोलर लाइट नहीं है, उन सभी इंटर कॉलेजो में अपने विधायक निधि से 10 किलोवॉट का सोलर लाइट लगवाएं जाने का उन्होंने घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशानुसार पहली बार एडेड विद्यालयों को आवश्यक बुनियादी सुविधाओं हेतु सीएसआर से धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।
    प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में इंटर कॉलेजो के प्रबंधकों, प्राचार्यों सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 18 कॉलेजों में 2792.61 लाख की धनराशि से आवश्यकतानुसार मरम्मत, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित किए जाने हेतु विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी। विद्यालयों में विद्युत व्यवस्था हेतु सोलर पैनल, बच्चों के आधुनिक शिक्षा के लिए कम्प्यूटर, स्मार्ट क्लास, विधालयों का आवश्यकतानुसार मरम्मत, शौचालय निर्माण एवं मरम्मत, ओपन जिम, ड्रेनेज, रंग रोगन आदि कार्यों के लिए सीएसआर एवं विधायक निधि से धनराशि आवंटित किया गया। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कार्यदायी संस्थाओ के अभियंताओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर इस साल के अंत तक विद्यालयों के मरम्मत एवं नवनिर्माण कार्य को प्रत्येक दशा में पूरा कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी कॉलेजों का रंग रोगन समान रूप से एकसा किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे इनकी पहचान भी सुनिश्चित होगी। आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं प्राचार्य की मांग पर कॉलेज में नए कक्षों का निर्माण कार्य भी कराए जाने का भरोसा दिया।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, कॉलेजों के प्रबंधक, प्राचार्य सहित जिला विद्यालय निरीक्षक आदि विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
खबर को शेयर करे

Leave a Comment