

उन्नाव। थाना कोतवाली सदर परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने फीता काटकर सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सौंदर्यीकरण के बाद थाना परिसर को नया और बेहतर स्वरूप मिला है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ थाना आने वाले आम नागरिकों को भी स्वच्छ, सुविधाजनक और सकारात्मक माहौल प्रदान करना है।
SSP जय प्रकाश सिंह ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वच्छता और सुव्यवस्था को बनाए रखने पर भी जोर दिया।