Editor

सीएम योगी के आगमन से पहले फतेहपुर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने संभाली कमान, तैयारियों का लिया जायजा

Hamari sevaye

फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

VK Finance

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने हेलीपैड, वीआईपी मूवमेंट, आगमन एवं निर्गमन मार्ग, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट और यातायात प्रबंधन का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट, ट्रैफिक प्लान, ड्यूटी निर्धारण तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम और एसपी ने सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक और निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर: प्रमोद कुमार दुबे

खबर को शेयर करे

Leave a Comment