
नये हफ्ते की शुरुआत एक बार फिर महंगाई के झटके के साथ हुई है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बीते 12 दिनों में यह चौथा मौका है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। ताज़ा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत में ₹2.61 प्रति लीटर और डीज़ल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

लगातार बढ़ते दामों का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। निजी वाहन चालकों के साथ-साथ ऑटो, टैक्सी और माल ढुलाई से जुड़े लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
लोगों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है और राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल दूर नजर आ रही है।