

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खास तोहफा देना चाहते थे। उन्होंने पीएम मोदी के लिए इंडिया गेट की चॉकलेट रेप्लिका तैयार करवाई थी, लेकिन यह क्रिएशन टूट गया और तय योजना के मुताबिक पीएम मोदी को भेंट नहीं किया जा सका।

हालांकि, डी वेवर अब भी चाहते हैं कि बेल्जियम की यह खास मिठास अगली बार पीएम मोदी और भारत तक जरूर पहुंचे। यह जानकारी नई दिल्ली स्थित बेल्जियम दूतावास की ओर से साझा की गई है।