Editor

महिला सुरक्षा पर गरजीं BHU की छात्राएं, सड़कों पर उतरीं महिलाएं, व्यवस्था से पूछा बड़ा सवाल

Hamari sevaye

वाराणसी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे व्यंग्यात्मक नारे “एक कचौड़ी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा” के बीच महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। राजधानी दिल्ली से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवाजें तेज हो गई हैं।

VK Finance

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सड़क पर उतरकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने तीखे नारों के साथ महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों ने पुरुषवादी सोच पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस प्रशासन और जिम्मेदारों से जवाबदेही तय करने की मांग की। छात्राओं का सवाल था कि आखिर महिलाओं को अपनी बुनियादी सुरक्षा की मांग के लिए सड़कों पर उतरने को क्यों मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन के जरिए उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग उठाई।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment