Editor

उन्नाव में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Hamari sevaye

34 लीटर कच्ची शराब बरामद, 350 किलो महुआ लहन मौके पर किया गया नष्ट

VK Finance

उन्नाव। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत उन्नाव आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मौरावां थाना क्षेत्र के असरेंदा और बरेंदा गांव में छापेमारी कर 34 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

जानकारी के अनुसार, जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में 10 सितंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 पुरवा निशांत सिंह ने स्थानीय पुलिस और लखनऊ प्रवर्तन टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से 34 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

इसके अलावा टीम ने अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 350 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया।

मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment