Editor

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Hamari sevaye

उन्नाव। थाना सदर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया।

VK Finance

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली सदर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 534/26, धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 29 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर नवीन मंडी पुल के नीचे से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामरान पुत्र वकील (20 वर्ष) और सैफी पुत्र निसार (20 वर्ष), दोनों निवासी चरही पड़ियन टोला, थाना कोतवाली सदर, उन्नाव के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment