Editor

चांदपुर से बाइक, शिवदासपुर से कीमती घड़ी और मंडुवाडीह से गैस सिलेंडर चोरी

Hamari sevaye

चोरों का नया ठिकाना मंडुवाडीह थाना

VK Finance

वाराणसी। टिकरी कला पोस्ट बड़ागांव निवासी संतोष कुमार की बाइक संख्या यूपी 65 डीपी 9308 बाटा मोड़ चांदपुर के पास से चोरी हो गई। संतोष ने बताया कि वह चांदपुर बाटा मोड स्थित एक कंपनी में कर्मचारी हैं। उन्होंने अपनी बाइक कंपनी के बाहर ही खड़ी की थी।वहीं दूसरी ओर पंचवटी नगर कॉलोनी शिवदासपुर निवासी राकेश राय की एप्पल कंपनी की घड़ी उनके घर से तब चोरी हो गई जब उन्होंने इसे चार्जिंग में लगाई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि चोर,उचक्कों ने मंडुवाडीह थानाक्षेत्र को अपना नया ठिकाना बना लिया है।बताया कि चांदपुर चौराहे पर यात्रियों का सामान आये दिन चोरी हो रहा है।आरोप है कि पुलिस प्रार्थना पत्र ले लेती है लेकिन ज्यादातर मामले में किसी का मुकदमा तक दर्ज नहीं हो रहा है।मंडुवाडीह मोढ़ेला मार्ग से ऑटो सवार लोगों ने ट्रॉली से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया ट्रॉली चालक की शिकायत पर मंडुवाडीह पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करवाया जिसमें चोर,चोरी करते दिख रहे हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment