Editor

विनायक प्लाजा माई टेबल बार में बर्थडे पार्टी बनी खूनी जंग, हाथ में पहने धारदार कड़े से हमला सिगरा में एफआईआर

Hamari sevaye

सवालों के घेरे में माई टेबल बार, सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठ रहा है सवाल

VK Finance

वाराणसी – सिगरा थाना क्षेत्र के मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में संचालित माई टेबल बार और रेस्टोरेंट में 4 अक्टूबर की देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। दशाश्वमेध के गणेशमहल निवासी रितिक कश्यप अपने भाई राहुल और दोस्तों राजकुमार व अंकित सिंह के साथ देर रात करीब 12 बजे माई टेबल बार में पार्टी करने पहुंचे थे। इसी दौरान सिद्धगिरिबाग निवासी पीयूष साधवानी से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर पीयूष ने मारपीट शुरू कर दी और हाथ में पहने धारदार कड़े व कांच के गिलास से रितिक के सिर पर वार कर दिया। हमले में रितिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपीगाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत आरोपी पीयूष साधवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार माई टेबल बार में देर रात तक शराब परोसे जाने और मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं है। मलदहिया जैसे पॉश इलाके में थाने से महज डेढ़ किलोमीटर दूर संचालित इस बार में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि मामले में थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक मोहम्मद जावेद अशरफ को सौंपी गई है। पुलिस बार के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment