Editor

होली पर शाम 4 से 8 बजे तक चलेंगी नौका

वाराणसी। होली सोमवार को दिन में गंगा में नौका संचालन नहीं होगा। शाम चार से रात आठ बजे के बीच ही वे चलेंगी। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि इस संबंध में नाविकों के साथ बैठक की गई है। उनको निर्देशित किया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह जल पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment