Editor

साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 2.37 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Hamari sevaye

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, शाहंशाहपुर के आवासीय परिसर में रहने वाले मदनलाल विश्वकर्मा के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 2 लाख 37 हजार 500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर राजातालाब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मदनलाल विश्वकर्मा के अनुसार उनके बैंक खाते से निकाली गई रकम उनकी मेहनत की कमाई थी। घटना के बाद उन्होंने 24 सितंबर 2026 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि साइबर शिकायत के संबंध में जानकारी लेने पर उन्हें बताया गया कि केवल 59 रुपये ही रोके जा सके हैं। पीड़ित ने 29 सितंबर को सहायक पुलिस आयुक्त, राजातालाब को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उचित कार्रवाई की मांग की थी। प्रार्थना पत्र पर जांच के बाद अभियोग दर्ज करने और ठगी की रकम होल्ड कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद 8 अक्टूबर 2026 को राजातालाब थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में जांच चल रही है जांच उपरांत तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment