Editor

शादी में शामिल होने आए युवक के साथ मारपीट करने वाले पर केस दर्ज

वाराणसी। ललितपुर के रहने वाले अमन प्रताप सिंह सेंगर की शिकायत पर उनके पर हमला करने वाले साकेत दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोप है कि गुरुवार को शादी में शामिल होने के लिए चांदपुर ललितपुर से महमूरगंज आए थे। इसी दौरान उनका पूर्व परिचित साकेत पासपोर्ट आफिस के पास नशे में धुत हालात में उनके साथ गाली गलौज करते हुए उनके उपर पत्थर से वॉर कर दिया। जिससे उनके सर में 6 टाके लगे है। आरोप है कि आरोपी के हाथ मे चाकू भी था जिससे आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में भेलूपुर पुलिस ने के दर्ज कर जांच में जुटी है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment