चालान के गुस्से में ई-रिक्शा चालक ने खुद पर डाला ऑयल, कोतवाली के बाहर आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप,देखें वीडियो…
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली से कुछ ही दूरी पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ई-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर चालान किए जाने की आशंका और नाराजगी में खुद पर ऑयल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते उसे रोक लिया गया, ...