कुशीनगर में तोता तस्करी का भंडाफोड़, छप्पर में छिपाए 270 जीवित तोते बरामद
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में वन विभाग और प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 जीवित तोतों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि इन तोतों को एक छप्पर में छिपाकर रखा गया था और भोर के समय इन्हें पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी थी। सूचना ...

