Editor

कुशीनगर में तोता तस्करी का भंडाफोड़, छप्पर में छिपाए 270 जीवित तोते बरामद

Hamari sevaye

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में वन विभाग और प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 जीवित तोतों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि इन तोतों को एक छप्पर में छिपाकर रखा गया था और भोर के समय इन्हें पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी थी।

VK Finance

सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि इससे पहले भी इसी रास्ते से तोतों की कई खेप पश्चिम बंगाल भेजी जा चुकी है।

वन विभाग ने बरामद सभी तोतों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों पर भी जल्द शिकंजा कसा जा सकता है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment