दिल्ली विधानसभा चुनाव: मतदान 5 फरवरी, नतीजे 8 फरवरी को
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। राजधानी में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में दिल्ली के लगभग 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2.08 लाख पहली बार मतदान करने वाले युवा शामिल हैं। ...
