Editor

संगठन को मजबूत करने को युवाओं को जोड़े-सुशील सिंह

Hamari sevaye


VK Finance


कमालपुर।
अहिकौरा गांव में भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इसमें धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य को विधायक सुशील सिंह ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
प्रदेश चुनाव अधिकारी डा0 महेंद्र पांडेय के संस्तुति पर भाजपा नेतृत्व ने अहिकौरा निवासी चंद्रभान मौर्य को धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि
चंद्रभान मौर्य सहित अन्य मंडलों में अध्यक्ष का चयन किया गया है।संगठन की मजबूती के लिए युवाओं पर भरोसा किया गया है।मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जा सकता है।संगठन के बलबूते बड़ी बड़ी लड़ाइयां लड़ी जाती है।संगठन पार्टी को मजबूती देने का काम करती है।संगठन में कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका है।कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ के हड्डी होते है।नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि संगठन ने मुझपर भरोसा करके पूर्व में युवा अध्यक्ष बनाया था।जिसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का काम किया गया।एक बार फिर संगठन ने भरोसा करके मंडल अध्यक्ष बनाने का काम किया है।इस नए दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करेंगे।युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल,नंदकुमार पांडेय,अजीत पांडेय,राजेश सिंह, राजेश तिवारी, रामजी तिवारी,गणेश अग्रहरि, अनिल श्रीवास्तव, श्यामसुंदर सिंह, अवधेश खरवार,विकास गुप्ता,दिलीप त्रिशूलिया,प्रमोद सिंह,अमित गुप्ता, सोनू गुप्ता, आदि रहे।अध्यक्षता हृदयनारायण तिवारी व संचालन श्रीराम चौबे ने किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment