Editor

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा का CEO ने किया निरीक्षण, जलभराव पर UPEDA को कड़े निर्देश

Hamari sevaye

उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव सीमा में सोनिक के पास बने एग्जिट टोल प्लाजा पर जलभराव की समस्या को लेकर यूपी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के CEO और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने टोल प्लाजा परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जलनिकासी की स्थिति की जानकारी ली।

VK Finance

निरीक्षण के दौरान CEO ने UPEDA के अधिकारियों से पानी की निकासी को लेकर सवाल-जवाब किए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्सप्रेसवे की मौजूदा स्थिति और संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।

इसके अलावा टोल प्लाजा के पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का भी निरीक्षण किया गया। CEO ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को हाईटेंशन लाइन को निर्धारित मानकों के अनुसार ऊंचा कराने के निर्देश दिए, ताकि एक्सप्रेसवे और टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।

मौके पर UPEDA के अधिकारियों के साथ कार्यदायी संस्थाओं अडानी और पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के कर्मचारी भी मौजूद रहे। CEO ने जलनिकासी और हाईटेंशन लाइन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने को कहा। सोनिक एग्जिट टोल प्लाजा पर निरीक्षण के बाद अधिकारियों में व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता बढ़ गई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment