Editor

नर्मदेश्वर महादेव की पालकी यात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Hamari sevaye

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

VK Finance

भदोही। छीतनी तालाब स्थित स्वयंभू नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से बुधवार शाम भगवान नर्मदेश्वर महादेव की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। फूलों से सजी पालकी के साथ सैकड़ों श्रद्धालु नगर भ्रमण पर निकले। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे रास्ते हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं ने पालकी को कंधे पर उठाकर नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कराया। यात्रा में युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रास्ते में कई जगह लोगों ने पालकी का स्वागत किया और भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
पालकी यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर अम्बरनीम, लाल जीवन चौक, अटल चौराहा, अजीमुल्ला चौराहा, मर्याद पट्टी, हरी मंदिर, गोला मंडी, गल्ला मंडी और कटरा बाजार होते हुए पुनः लाल जीवन चौक और अम्बरनीम के रास्ते मंदिर परिसर पहुंची।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगातार हर-हर महादेव और जय श्री नर्मदेश्वर महादेव के जयकारे लगाते रहे। भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
यात्रा में मंदिर के पुजारी पंडित राहुल के साथ विनीत बरनवाल, योगेश जायसवाल, भरत जायसवाल, रोहित गुप्ता, अजय चौहान, सुधीर कुमार गुप्ता, सभासद गिरधारी जायसवाल, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, आशीष चौहान और मनीष गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
भव्य पालकी यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ और भगवान शिव के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय बना रहा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment