Editor

मेगा मार्ट में कालीन की बारीकियों से रूबरू हुए सीएम योगी

Hamari sevaye

रंग सेंटर स्टॉल पर पहुंचकर कालीन निर्माण और रंगाई की प्रक्रिया की ली जानकारी, सीएम के आगमन पर निर्यातकों में दिखा उत्साह

VK Finance

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

भदोही। कार्पेट सिटी स्थित मेगा मार्ट में आयोजित 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर भारतीय हस्तनिर्मित कालीन की बारीकियों को करीब से समझा। इस दौरान वह रंग सेंटर के स्टॉल पर भी पहुंचे, जहां एकमा अध्यक्ष उमेश गुप्ता ‘मुन्ना’ ने उनका स्वागत किया और कालीन निर्माण में रंगों के चयन, डिजाइन तथा कारीगरी की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।
स्टॉल पर मौजूद गौरव गुप्ता ने मुख्यमंत्री को कालीनों की डिजाइन, रंग संयोजन और तैयार उत्पाद की विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भदोही के कालीन उद्योग के लिए यह गौरव का क्षण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं स्टॉल पर पहुंचे और कालीन की बारीकियों को समझने में रुचि दिखाई।
मुख्यमंत्री के स्टॉल पर पहुंचने से वहां मौजूद निर्यातकों, कारोबारियों और कारीगरों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भदोही की पहचान उसकी उत्कृष्ट हस्तनिर्मित कालीन कला और कुशल कारीगरों से है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कालीन उद्योग को देश-विदेश में नई पहचान और बाजार मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment