Editor

8 जुलाई को मिर्जापुर आएंगे सीएम योगी, PWD कार्यों की समीक्षा के साथ करेंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन

Hamari sevaye

मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को मिर्जापुर दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह सबसे पहले मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विन्ध्याचल मंडल की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

VK Finance

बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD) के नए और लंबित कार्यों की मंडल स्तरीय समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों से विकास परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी स्थानीय विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग तैयारियों में जुट गए हैं तथा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment