Editor

फांसी लगा कर दी जान

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के राणा नगर कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर गोपाल सिंह उम्र करीब 50 वर्ष ने फांसी लगा कर अपनी इहलीला खत्म कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार राणा नगर निवासी मृतक गोपाल सिंह रेलवे में कार्यरत थे। शुक्रवार की दोपहर में मकान के एक कमरे में रोशनदान के सहारे उन्होंने फांसी लगा ली तभी उनकी पत्नी योगिता ने यह देख शोर मचाना शुरू कर दिया ,शोर सुन कर आसपास के लोग आए और गोपाल सिंह को उतारकर ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लहरतारा चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पी एम हेतु भेजा जाएगा।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment