Editor

छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या पर जगतपुर महाविद्यालय में शोक सभा, दो मिनट मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

Hamari sevaye

रोहनिया।जगतपुर महाविद्यालय की एम.एस.सी. थर्ड सेमेस्टर की छात्रा श्रेया उपाध्याय की बच्छांव में गला रेत कर की गई हत्या की घटना को लेकर महाविद्यालय के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में प्राचार्य अनिल प्रताप सिंह ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर मृत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्राचार्य ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी हृदयविदारक घटना समाज के लिए कलंक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि इस तरह के अपराधियों का मनोबल टूटे। शोक सभा में छात्र-छात्राओं को संदेश दिया गया कि वे अपने माता-पिता एवं गुरुजनों से निरंतर संवाद बनाए रखें, किसी भी समस्या पर खुलकर चर्चा करें और किसी के बहकावे में न आएं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment