Editor

कॉन्स्टेबल की पत्नी ने किया सुसाइड:

कल दिया था पुलिस भर्ती का एग्जाम, कमरे में लटका मिला शव; 10 महीने पहले हुई थी शादी
~~~~~
ललितपुर में एक कॉन्स्टेबल की पत्नी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 1 दिन पहले शनिवार को ही उसने पुलिस भर्ती की परीक्षा भी दी थी। वो अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। मोनिका की 10 महीने पहले ही राजेंद्र से शादी हुई थी।
महिला शनिवार को पुलिस भर्ती का एग्जाम देकर जब घर लौटी, तो परेशान लग रही थी। पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया था। वो सीधे अपने कमरे में जाकर सो गई। उसके बाद रात में बुलाने पर भी खाना खाने नहीं आई। रविवार सुबह उसका शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला कोतवाली सदर का है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment