Editor

गंगा एक्सप्रेसवे पर एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास आई दरार, मचा हड़कंप

Hamari sevaye

उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक्सपेंशन ज्वाइंट के किनारे दरार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मामला दही क्षेत्र के बशीरतगंज के पास सराय कटियान नहर पुल के समीप का है, जहां किलोमीटर संख्या 421-422 के बीच एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास सड़क धंसने जैसी स्थिति नजर आई। दरार की जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।

VK Finance

टीम ने एक्सपेंशन ज्वाइंट पर दोबारा ओवरलैपिंग का काम कर दरार को दुरुस्त किया। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे की ढलान पर कई स्थानों पर नालियां भी टूटी मिलीं, जिनकी मरम्मत का काम कराया जा रहा है। अचानक दरार सामने आने के बाद एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार और जिम्मेदार एजेंसियों पर निशाना साधा। सपा ने पोस्ट कर कहा कि “धंसते एक्सप्रेसवे की कतार में एक और एक्सप्रेसवे जुड़ गया” और निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। हालांकि, कार्यदायी संस्था की ओर से दरार को समय रहते दुरुस्त किए जाने की बात सामने आई है। अब एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और मरम्मत कार्य की निगरानी पर लोगों की नजर बनी हुई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment