Editor

चंदौली में ‘क्रैकडाउन’: 24 घंटे में तीन हत्याओं का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दो सिपाही घायल

Hamari sevaye

चंदौली, 11 मई। जनपद में दहशत फैलाने वाली तीन सनसनीखेज हत्याओं के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। कार्रवाई संयुक्त रूप से एसओजी, अलीनगर पुलिस, सकलडीहा पुलिस और जीआरपी ने की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की फायरिंग में दो सिपाही घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, बीते 24 घंटे में आरोपी ने बिना किसी व्यक्तिगत रंजिश के अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की, जिससे आमजन में भय का माहौल बन गया था।

VK Finance

घटनाक्रम
10 मई सुबह: डीडीयू–ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर के जमानिया निवासी मंगरू को सिर में गोली मारकर हत्या।
11 मई तड़के करीब 2 बजे: जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक यात्री की सिर में गोली मारकर हत्या।
11 मई सुबह करीब 7 बजे: अलीनगर क्षेत्र के जीवक अस्पताल में भर्ती लछमिना नामक महिला की सिर में गोली मारकर हत्या। सीसीटीवी में आरोपी की हरकत दर्ज हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाकर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

पूछताछ में खुलासा
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम गुरप्रीत सिंह, निवासी अमृतसर (पंजाब) बताया। वह वर्ष 2021 में सेना से सिपाही पद से हटाया गया था। हाल में बिहार के आरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से भी निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, वह मानसिक रूप से विचलित था और ट्रेनों से इधर-उधर घूमते हुए रैंडम तरीके से लोगों को निशाना बना रहा था। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और लोकेशन हिस्ट्री से तीनों घटनाओं में उसकी संलिप्तता पुष्ट होने की बात कही गई है।

पुलिस टीम आरोपी को घटनास्थलों के पुनर्निर्माण के लिए ले जा रही थी। सकलडीहा क्षेत्र में मौका देखकर आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के सीने में लगी। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बरामदगी
एक रिवाल्वर व जीवित कारतूस
3 खोखा कारतूस
बैरल काटकर छोटी की गई डबल बैरल गन (DBBL) व कारतूस
पुलिस के अनुसार, हथियारों के लाइसेंस संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment