Sanchita

फर्जी PM किसान ऐप के जरिये 110 करोड़ का साइबर फ्रॉड उजागर, 15 आरोपी गिरफ्तार

Hamari sevaye

VK Finance

आजमगढ़ साइबर क्राइम थाने की टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गैंग फर्जी “PM KISAN YOJANA (.APK)” ऐप, ई-चालान लिंक और इन्वेस्टमेंट स्कीम के नाम पर लोगों के मोबाइल हैक कर बैंक खातों से करोड़ों रुपये निकालता था। पुलिस ने 15 आरोपियों को लखनऊ में दबिश देकर गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान पकड़े गए दो आरोपियों से मिली सूचना पर मुख्य आरोपी इमरान उर्फ समद सहित कई अन्य सदस्यों को GMC और Precious BNB होटल से पकड़ा गया। गैंग सोशल मीडिया पर “Accountwala 9334” नाम से पेज चलाकर लोगों से बैंक खाते, ATM और SIM हासिल करता था। तकनीकी टीम फर्जी APK फाइल तैयार कर व्हाट्सऐप पर भेजती थी, जिससे पीड़ितों के फोन हैक हो जाते थे।

पुलिस ने 23 मोबाइल, 15 सिम, 14 ATM कार्ड, दो कार और भारी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 121 बैंक खातों और 186 साइबर शिकायतों का कनेक्शन सामने आया है। सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। आजमगढ़ साइबर क्राइम टीम की यह कार्रवाई बड़े साइबर नेटवर्क को तोड़ने में अहम साबित हुई।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment