
उन्नाव। जिले के बिहार थाना क्षेत्र के गड़रियन खेड़ा में एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों को प्रेमी युगल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक और युवती आपस में करीबी रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।

मृतक युवक पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चमियानी गांव का रहने वाला था, जबकि युवती इसी कोतवाली क्षेत्र के महरामऊ की निवासी बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पेड़ से उतरवाया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फिलहाल युवक और युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।