Editor

उन्नाव में नहर किनारे मिला शव, सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त; रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर निकले थे बबलू

Hamari sevaye

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित नहर के पास मिले अज्ञात शव की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हो गई है। मृतक की पहचान शेखपुर नहर निवासी 52 वर्षीय बबलू बाजपेई के रूप में हुई है। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

VK Finance

जानकारी के मुताबिक, बबलू बाजपेई 29 अगस्त की शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन उन्होंने अपनी बहन से राखी बंधवाई थी, जिसके बाद वह घर से बाहर गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

30 अगस्त को आदर्श नगर नहर के पास पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया था। सोशल मीडिया पर शव की जानकारी प्रसारित होने के बाद बुधवार शाम परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान बबलू बाजपेई के रूप में की।

बताया जा रहा है कि बबलू शेखपुर नहर स्थित एक दुकान पर काम करते थे। उनके परिवार में एक बेटी है। करीब 10 वर्ष पहले बीमारी के चलते उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, बबलू की मौत नहर में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment