Editor

काशी नरेश विश्वविद्यालय में पीजी सीटें बढ़ाने की मांग

Hamari sevaye

पीजी की सीटें बढ़ाने को छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

VK Finance

400 से अधिक छात्र हर साल करते हैं स्नातक, पीजी में महज 50 सीटों से बढ़ी परेशानी

संवाददाता: प्रिंस गुप्ता, भदोही

भदोही। काशी नरेश विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों में पीजी की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रत्येक संबंधित विभाग में पीजी की सीटें बढ़ाकर कम से कम 100 करने की मांग की।
छात्रों का कहना है कि विज्ञान संकाय से हर वर्ष 400 से अधिक विद्यार्थी स्नातक की पढ़ाई पूरी करते हैं। इसके बावजूद संबंधित विषयों के पीजी विभागों में महज 50-50 सीटें निर्धारित हैं। इससे स्नातक के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को पीजी में प्रवेश नहीं मिल पाता है।
छात्रों ने बताया कि इस सत्र में पीजी प्रवेश के लिए 200 से अधिक आवेदन आए हैं। ऐसे में वर्तमान सीटों की संख्या विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त नहीं है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
छात्रों ने कहा कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में धीरज कुमार बिन्द, स्वतंत्र कुमार बिन्द, विकलेश, मयंक यादव, रीशू चंद गौतम समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment