Editor

आज काशी आएंगे देवेंद्र फडणवीस

वाराणसी। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दो दिवसीय प्रवास पर 29 मई को दिन में 3.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आयेंगे। फडणवीस यहां से सीधे ताज होटल पहुंचेंगे। शाम 6 बजे जंगमबाडी मठ गौदोलिया में आयोजित ‘काशी-महाराष्ट्र समागम’ में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद 30 मई की सुबह 10 बजे काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद मुंबई रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी भाजपा के क्षेत्रीय सहमीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने दी है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment