
कोलकाता। 132 नंबर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी डॉ. इन्द्रोनील खाँ की जीत के उपलक्ष्य में एक भव्य विजय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर जीत की खुशी मनाई। पूरे सम्मेलन के दौरान उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर साउथ कोलकाता नारी मोर्चा की सक्रिय सदस्य दिव्या कौर को संगठन में उनके महत्वपूर्ण योगदान और सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं ने उन्हें प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की जनहितकारी नीतियों की जीत है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनता के बीच काम करने का आह्वान किया।
भाजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया। कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों में भी लगातार विजय उत्सव और सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।